50/35, नौघड़ा, कानपुर, उत्तर प्रदेश 208001
9415127133 09452355133
           

टेम्पो ऑटो रिक्शा हित के लिए मैं करता हूँ काम
विकास, विस्तार, व्यवसाय की गारण्टी के लिए चलो हमारे साथ

आर्थिक सहयोग करें


आपका छोटा सा आर्थिक सहयोग किसी परिवार की बड़ी मदद बन सकता है।

उत्तर प्रदेश में 23 लाख टैक्सी, ऑटो और 14 लाख ई-रिक्शा चालक हैं। स्वरोजगार का यह सबसे बड़ा क्षेत्र है, जिसमें शामिल होने के लिए केवल ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता होती है। लेकिन पैसों की कमी के कारण कई चालक लाइसेंस बनवाने या अन्य जरूरी सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं।

इसके अतिरिक्त, इन चालकों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने के लिए ई-श्रम कार्ड बनवाना भी हमारी संस्था का एक मुख्य उद्देश्य है।

इन्हीं जरूरतमंद चालकों के लिए टेम्पो टैक्सी सेवा समिति उत्तर प्रदेश (पंजीकृत गैर-लाभकारी संस्था, वर्ष 1986-87 से कार्यरत) सामाजिक सुरक्षा, बीमा, जीवन स्तर में सुधार और बच्चों की शिक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

हमारी संस्था टेम्पो, ई-रिक्शा, टैक्सी व ऑटो चालकों के सामाजिक और आर्थिक अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित है। अब तक हमने हज़ारों चालकों की मदद की है — जैसे लाइसेंस सहायता, बीमा दावे, दुर्घटना राहत, स्थायी स्टैंड निर्माण, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान और प्रशासनिक समस्याओं का समाधान तथा ई-श्रम कार्ड हेतु पंजीकरण में मार्गदर्शन।

हमारी संस्था को धारा 80G के अंतर्गत मान्यता प्राप्त है, जिससे किया गया आपका आर्थिक सहयोग आयकर में छूट के योग्य होता है।

QR Code for Donation

ऊपर दिए गए QR को स्कैन करके आर्थिक सहयोग करें
या क्लिक करके बड़ा आकार देखें।

यदि आप QR को स्कैन नहीं कर पा रहे हैं, तो सीधे संपर्क करके भी आर्थिक सहयोग कर सकते हैं। हम आपके हर सहयोग का स्वागत करते हैं।

संपर्क करें

टेम्पो टैक्सी सेवा समिति

50/35, नौघड़ा, कानपुर – 208001

09415127133 / 09452355133

www.tempotaxisevasamiti.org

PAN: AABTT7905N | 80G छूट मान्य

आपका छोटा सा योगदान कई ज़िंदगियों में बड़ा बदलाव ला सकता है।
आइए, मिलकर करें चालकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन।



 

Copyright © 2025 Tempo Taxi Seva Samiti,Uttar Pradesh (regd).
All Rights Reserved.
Developed by TIQSOL